123 यात्रियों 9 क्रू मेम्बर्स को ले जा रहा प्लेन क्रैश
चीन. गुवांग्शी में सोमवार की दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 132 यात्रियों को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न यात्रियों एयरलाइंस का विमान गुवांग्शी की पहाडि़यों में क्रैश हो गया और इसमें 123 यात्रियों और 9 क्रू मेम्बर्स शामिल थे। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है। वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इनमें दिखाई दे रहा है कि विमान क्रैश होने के बाद वहां के जंगल में आग लग गयी। इस घटना में कितने यात्री मारे गये हैं। यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। घटना की तस्वीरें देख कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका जाहिर की जा रही है।
लैंडिंग से 43 मिनट पहले टूटा विमान का संपर्क
चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया। उड़ान भरने के 71 मिनट बाद ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क ATC से टूट गया था। यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 है। बोइंग साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।

