Newsमप्र छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्वालियर -भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे-मुन्ने बच्चों और उनके अभिभावकों की सहभागिता से श्रद्धा, उल्लास और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सज-धजकर उत्सव की सुंदर छटा बिखेरी और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
आंगनबाड़ी केन्द्र पंजाबी मोहल्ला एवं रमटापुरा-1 पर विशेष आयोजन किया गया। केन्द्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के मनोहारी स्वरूप धारण किए। बालिकाओं एवं बच्चों ने भजन, गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सत्य के संदेश से परिचित कराया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति और हमारी समृद्ध परंपराओं के प्रति रुचि एवं सम्मान विकसित करने का प्रयास किया गया।
उत्सव के दौरान बच्चों के चेहरे पर कृष्ण-कन्हैया के बाल रूप की मासूमियत और उल्लास देखते ही बन रहा था। अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नन्हे कान्हाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर बच्चों को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विशेष पोषण आहार के रूप में खीर, पूड़ी एवं सब्जी का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *