LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

उड़ते विमान में बम की धमकी से हड़कंप, लखनऊ-बेंगलुरु फ्लाइट की सुरक्षा जांच शुरू

नई दिल्ली. लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई231 को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने से कुछ देर पहले विमान में बम होने की धमकी मिली। जैसे ही क्रू को इसकी जानकारी हुई, पायलट और क्रू ने तय सुरक्षा नियमों के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी। उड़ते विमान में बम खबर से लखनऊ से बेंगलुरु तक हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए। फ्लाइट ने सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान सुरक्षित उतरने के बाद बम की धमकी संबंधी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की जांच की।
विमान की गहन तलाशी शुरू कर दी है
मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की गहन तलाशी शुरू कर दी है। जांच के दौरान विमान के अंदरूनी हिस्सों के अलावा यात्रियों के सामान और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल अभी तक किसी तरह की बम या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक हुई जांच पड़ताल में बम की फर्जी धमकी की आशंका है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। इसलिए जांच पूरी होने तक सभी जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसिया हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।
जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
फिलहाल विमान को सुरक्षित माना जा रहा है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों की जांच लगातार जारी है। अधिकारियों की ओर से विमान के साथ-साथ यात्रियों के सामान और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की भी गहन जांच की जा रही है। विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विमान को धमकी किस माध्यम से दी गई। इसके पीछे की वास्तविकता क्या है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *