एसएएफ ग्राउंड पर हजारों शहरवासियों के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, डॉग स्क्वॉड दिखाये करतब, स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

ग्वालियर. कंपू स्थित एसएएफ ग्राउंण्ड पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए परेड़ की सलामी तो उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाट के बीच तिरंग को सम्मान किया। परेड निरीक्षण और सीएम के संदेश के मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर की विकास योजनाओं को छूते हुए संदेश पढ़कर सुनाया। इसके उपरांत परेड की सलामी के उपरांत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डॉग स्क्वॉड ने हैरंत अंगेज कारनामा हुए उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह में कलेक्टर रूचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह पूरे मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित रहें। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई संदेश एवं ग्वालियर जिले की उपलब्धियों पर केन्द्रित संदेश का वाचन किया।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजनों व लोकतंत्र सेनानियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। “हर घर तिरंगा” अभियान की वजह से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस बार अलग ही छटा बिखरी। मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में बहुत बड़ी संख्या में शहरवासी स्वतंत्रता का उत्सव मनाने पहुँचे।
मुख्य समारोह में संयुक्त परेड में सीमा सुरक्षा बल, एस.ए.एफ. द्वितीय वाहिनी, एसएएफ 13वी वाहिनी, एसएएफ 14वी वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर पुरुष एवं महिला, एनसीसी जूनियर पुरुष व महिला, स्काउट, गाईड, शौर्या दल, नगर रक्षा समिति, बीएसएफ बैंड व दूसरी वाहिनी एसएएफ बैंड की टुकडियां शामिल हुई। संयुक्त परेड के परेड कमांडर की भूमिका उप पुलिस अधीक्षक अनुश्री वार्ष्णेय व टूआईसी की भूमिका सूबेदार सोनम पाराशर ने निभाई । सभी टुकड़ियों के परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया और कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।

संयुक्त परेड में इन टुकड़ियों को मिली शील्ड
संयुक्त परेड में उत्कृष्ट मार्चपास्ट के लिये सीनियर वर्ग में सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर को प्रथम, एसएएफ द्वितीय वाहिनी को दूसरे एवं जिला पुलिस बल की टुकड़ी व एसएएफ 13वी वाहिनी की टुकड़ी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान की शील्ड से सम्मानित गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी सीनियर महिला को प्रथम, एनसीसी जूनियर महिला को द्वितीय एवं एनसीसी सीनियर पुरुष की टुकड़ी को तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। साथ ही बीएसएएफ व एसएएफ द्वितीय वाहिनी के बैंडों को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा, लोकधारा भी बही
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चुनी हुई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने समारोह में खूब समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यकमों में कम्पू स्थित सांदीपनि शासकीय पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा “भारतीय सेना का शौर्य एवं बलिदान” पर प्रस्तुत कार्यक्रम को प्रथम स्थान मिला। बारादरी चौराहा स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.-2 द्वारा “स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान” एवं मुरार स्थित शासकीय एमएलबी कन्या विद्यालय द्वारा “महारानी लक्ष्मीबाई शौर्य” पर प्रस्तुत कार्यक्रम को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मल्लगढ़ा स्थित सांदीपनि शासकीय कन्या विद्यालय द्वारा “शहीदों की शहादत” एवं लश्कर स्थित शासकीय गोरखी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा “सशक्त भारत” पर प्रस्तुत कार्यक्रम को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। बड़ी संख्या में मौजूद जिले के नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

बीएसएफ के श्वान दस्ते ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
एसएएफ मैदान पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए गरिमामयी समारोह में सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतबों ने सभी को भीतर तक प्रभावित किया। अपराधियों से निपटना हो अथवा फिर तस्करों की पहचान या फिर कठिन बाधाओं के बीच से होकर गुजरना हो। राष्ट्रीय श्वान दस्ते ने सभी बाधाओं को फतह करने का जीवंत प्रदर्शन करके दिखाया। समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों व बच्चों की श्वान दस्ते को खूब वाहवाही मिली। कार्यक्रम के अंत में श्वान दस्ते को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये विशेष शील्ड प्रदान की गई।
पहली बार हुआ कलारियपट्टू मार्शल आर्ट का प्रदर्शन
जिले के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार मार्शल आर्ट कलारियपट्टू का प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने एक से बढ़कर एक रोमांचित करने वाले करतब दिखाए। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों की इस प्रदर्शन को खूब वाहवाही मिली। मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसके लिये जिला प्रशासन की ओर से यह प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया।

उत्कृष्ट काम करने वालों को सौंपे प्रशस्ति पत्र
समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर समाज कल्याण व खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली विभूतियों एवं ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न विभागों के कर्तव्यनिष्ठ शासकीय सेवकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

