Newsमप्र छत्तीसगढ़

शहर की 116 मस्जिदों, ईदगाह और जामा मस्जिदों में की गयी नमाज अता

ग्वालियर में ईद की नमाज - Dainik Bhaskarग्वालियर. शनिवार को शहर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रह है इसमें शहर की 116 मस्जिद, ईदगाहों और जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता की गयी है। इसमें अलग-अलग समय पर सुबह 7.30 से 5.45 बजे तक नमाज का समय तय किया गया था। इस वजह कुछ मस्जिदों में नमाज अता की जा चुकी है। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर आकर युवकों, बुजुर्गो और बच्चे एक दूसरे के गले लगकर ईद की शुभकामनायें दे रहे हें
इस अवसर पर शहरकाजी ने लोगों से अपील की है ईदगाहों और मस्जिदरों में ईद उल फितर की नमाज की अता करने और पूरी खुशी और उल्लास के साथ त्यौहार मनाये जा रहे है। ईद के मौके पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटे इसके लिये पुलिस बल तैनात किया गया है।
ईद पर बाजारों में रौनक
मीठी ईद की खुशी बाजारों में भी देखने को मिल रही है। ईद से पहले शहर के बाजार फैनी, सेवइयां से सजे हुए हैं। बाजारों मुस्लिम समुदाय के लोग कपड़े, गहने खरीद रहे हैं। हर तरह खुशी और उल्लास का माहौल है। लोग खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में व्यवसायी भी खुश नजर आए हैं।
क्यों मनाई जाती है ईद?
बता दें कि इतिहास में रोजा रखकर ही पैगंबर मोहम्मद ने अपने अनुयायियों के साथ दुश्मन की भारी भरकम सेना को भी धूल चटा दी थी। जंग-ए-बद्र की जीत के बाद खुशी में लोगों का मुंह मीठा करवाया गया था, जिसके बाद से इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद उल फितर पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे का मीठी सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *