Newsमप्र छत्तीसगढ़

किले की तलहटी में पेड से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर. किले की तलहटी में एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना बहोड़ापुर थाना इलाके स्थित सास-बहू मंदिर के पास किला तलहटी की है। शुक्रवार की शाम लगभग 5.30 से 6 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने शव लटका हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के पास कसे कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पहचान के लिए महिला की फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही थी, क्योंकि उसकी मांग में सिंदूर भरा था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला अकेले वहां पहुंची थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। महिला की पहचान के लिए शहर के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet