कैश वैन लूटकांड में -एनकाउंटर में एक-एक लाख रूपये दो इनामी बदमाश मार गिराये
गाजियाबाद. 27 लाख रूपये की कैश वन लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 इनामी बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया है। वेव सिटी थाना इलाका में हुए इस एनकाउंटर में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। मारे गये बदमाशों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में की गयी है। दोनों पर पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने एक-एक लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था।
तीन पुलिसकर्मी जख्मी
एनकाउंटर के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर किये गये फायरिंग में एसआई अनीश, हेड कांस्टेबल तरूण यादव और संदीप घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब बदमाशों ने मौका देखकर एटीएम कैश वैन के चालक पर तमंचा तान दिया और उसे बंधक बनाकर लगभग 27 लाख रूपये से भरी कैश वैन लेकर मौके से फरार हो गये थे।
कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे को कुल्हाड़ी से तोड़ा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैश वैन को घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर फरार हो गए थे. पुलिस जांच से बचने और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था.
घटना के बाद से पुलिस लगातार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी थी. आखिरकार वेव सिटी इलाके में पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर कार्रवाई की गई. पुलिस अब इस लूटकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

