Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्वच्छता स्वभाव और संस्कार में होनी चाहिए: विधानसभा अध्यक्ष

ग्वालियर – स्वच्छता हम भारतवासियों के संस्कार में होती है, पहले हमारे यहां कच्चे घर थे, रोटियां चूल्हे पर बनती थी, हमारे यहां पर कचरा डालने का अलग स्थान होता था, जहां गीला कचरा और गोबर को डाला जाता था, जो कि खाद बन जाता था, उसका उपयोग खेत को उपजाऊ बनाने में करते थे। पढा लिखा वर्ग बार-बार सडक पर कचरा नहीं फेंकने की शपथ ले यह अच्छी बात नहीं है, क्योंकि हम समझदार लोग हैं, स्वच्छता को अपना और ग्वालियर को नंबर 1 बनाएं।
स्वच्छता संवाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सबसे अधिक पसंद किया गया। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में मकान कच्चे लेकिन गांव स्वच्छ होते थे, लेकिन जैसे-जैसे शहरीकरण होता गया, हमने सोच लिया कि गंदगी करना हमारा काम है, जबकि सफाई करना नगर निगम का काम है। उन्होंने कहा कि लोगों की सोच बदलने से ग्वालियर स्वच्छता में नंबर 1 बनेगा।
महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शहर को साफ रखने में हम सभी शहरवासियों को अपना सहयोग देना होगा, सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाकर जाता है और हम फिर वहीं कचरा डालकर उस स्थान को गंदा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कचरा गाड़ी नहीं आए तो शिकायत करें हम उस समस्या का समाधान करेंगे, लेकिन कचरा डस्टबिन और टिपर वाहन में ही डालें, सडक पर नहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि इंदौर के लोगों ने अपना स्वभाव और आदत बदली जिसका परिणाम है कि वह लगातार स्वच्छता में नंबर 1 के पायदान पर बना हुआ है, हमें अपने शहर को नंबर 1 बनाना है तो हमें भी अपनी आदत और स्वभाव बदलना होगा। स्वच्छता संवाद को संबोधित करते हुए श्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हम कहते हैं कि हम तरक्की कर रहे हैं, लेकिन हमारे चारों ओर गंदगी फैली है जिसे कोई और नहीं हम ही फैलाते हैं। संवाद को संबोधित करते हुए अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने कहा कि ग्वालियर से 600 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है, जिसमें आधा कचरा ही टिपर वाहनों के जरिए उठता है, कचरा अलग-अलग नहीं आने से नगर निगम के कर्मचारियों की मेहनत काफी अधिक बढ जाती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई, वहीं कार्यक्रम में आमजनों के सुझाव भी लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş