Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी की पीए का हत्यारा कौन है बलिया का राजसिंह उर्फ चंदन, अयोध्या से गिरफ्तार

अयोध्या. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में उत्तरप्रदेश के बलिया के राजसिंह उर्फ चंदन को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस और यूपी पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इस गिरफ्तारी का अंजाम दिया। दरअसल, 6 मई की रात नॉर्थ 24 परगना क माध्यम ग्राम में नकाबपोश हमलावरों ने चंद्रनाथ की एसयूबी रोककर उनकी हत्या कर दी थी।
पुलिस की विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिहार के बक्सर से मयंकराज मिश्रा और विक्की मौर्य को भी हिरासत में लिया है। शूटरों ने घटना के बाद भागते समय बाली टोल प्लाजा पर यूपीआई के माध्यम से टोल प्लाजा का भुगतान किया था। जिससे पुलिस उनके मोबाइल नम्बर तक पहुंच गयी।
यूपीआई ट्रांजेक्शन से मिला सुराग
हत्याकांड को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम देने के बावजूद आरोपियों ने एक बड़ी चूक कर दी। घटना के बाद सिल्वर रंग की कार से भाग रहे शूटरों ने बाली टोल प्लाजा पर नगद भुगतान करने के बजाय यूपीआई का उपयोग किया। इसी ट्रांजेक्शन से जुड़े मोबाइल नम्बर को ट्रैक कर पुलिस कातिलों के दरवाजे तक पहुंच गयी ।टोल प्लाजा पर लगे हाई डेफिनेशन कैमरों ने कार और उसमें बैठे लोगों के चेहरे साफ कर दिये। जिससे जांच एजेंसियों का आरोपियों की पहचान करने में बड़ी कामयाबी मिली है।

बिहार और पूर्वांचल के शूटरों का हाथ

जांच अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बिहार और पूर्वांचल के पेशेवर शूटरों को बुलाया गया था। मयंकराज और विक्की मौर्य को बक्सर से पकड़ा गया, जबकि राज सिंह के बक्सर कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। आरोपियों ने 6 मई की रात मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रोककर उन पर हमला किया था।  फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों को कोलकाता ले गई है, जहां उनसे हत्या की मुख्य वजह और साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड के बारे में कड़ी पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *