राज्यसभा की तीसरी सीट पर कमलनाथ को लड़ा सकती है कांग्रेस
भोपाल. मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस में गहन मंथन चल रहा है। आंकडे के हिसाब से पार्टी भले ही मजबूत हो लेकिन परिस्थितियां कुछ ओर ही बता ही है। ऐसे में दिल्ली दरबार कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। उन्हें समझ आ रहा है कि कमलनाथ ही है जो कि सीट जीत कर दे सकते है। हालांकि राहुल गांधी की पहली पसंद मीनाक्षी नटराजन को ही बताया जा रहा है तो दिग्विजय सिंह चाहते है कि पीसी शर्मा को मौका दिया जाए।
तीसरी सीट के लिए 58 वोट चाहिए
प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही है जिसके चुनाव होना है। विधायकों की संख्या के हिसाब से दो पर भाजपा की एक तरफा जीत होनी है तो तीसरी सीट के लिए 58 वोट चाहिए और कांग्रेस के पास कुल 66 वोट थे लेकिन विधायक मुकेश मल्होत्रा को वोटिंग का अधिकार नहीं है तो दतिया विधायक राजेंद्र भारती भी संकट में है।
गहन मंथन जारी
इसके अलावा निर्मला सप्रे का वोट भी नहीं मिलेगा। इस गणित से 63 वोट ही बच रहे है जिससे रिस्क फेक्टर बडा हो गया। वहीं हरियाणा में क्रॉस वोटिंग कराके भाजपा खेल कर चुकी है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर गहन मंथन चल रहा है। कांग्रेस सुप्रीमो व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पहली पसंद मीनाक्षी नटराजन है जो मध्य प्रदेश के मंदसौर से सांसद भी रह चुकी है और वर्तमान में मैनेजमेंट संभाल रही है।

