LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

गैस किल्लत के बीच शहर में एक और नया घरेलू नेटवर्क, सप्लाई जल्द

ग्वालियर. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की वेटिंग कम नहीं हो रही है। डीएसी को लेकर ग्राहक पहले की तरह परेशान हैं। स्थिति यह है कि सिलेंडर के बुकिंग के 24 घंटे में पहुंचाने के दावा भी फेल साबित हो रहा है। बुकिंग कराने वालों के सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। वहीं अच्छी खबर यह है कि पाइप से घर-घर पीएनजी सप्लाई का काम अब राजस्थान स्टेट गैस भी जल्द प्रारंभ करने जा रहा है।
बुकिंग पहले की तरह रफ्तार से हो रही
सरकारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यह कंपनी अवंतिका की तरह अलग-अलग एरिया में कनेक्शन देगी। गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक इन दिनों प्लांट से मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ बुकिंग पहले की तरह रफ्तार से हो रही है। इसी कारण वेटिंग बढ़ती जा रही है। मौजूदा स्थिति में 8-9 दिन की वेटिंग है।
19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई बंद
कुछ एजेंसियां बैकलॉग खत्म करने के लिए सोमवार के साप्ताहिक अवकाश को भी खुलेंगी पर स्टॉक कम होने से वे सीमित संख्या में ही सप्लाई कर सकेंगी। वहीं 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से परेशान ग्राहकों के बारे में भी तेल कंपनियों ने जानकारी मांगी है। इसकी पुष्टि एजेंसी संचालकों ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *