LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर देने पर लगी रोक हटा दी मगर ग्वालियर में अब भी प्रतिबंध

ग्वालियर. बुकिंग प्रक्रिया को धीमा कर बेशक गैस की किल्लत को कम दिखाया जा रहा हो लेकिन हकीकत में ये किल्लत अब भी उतनी ही बनी हुई है। क्योंकि ग्वालियर को अपेक्षाकृत सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिल पा रही। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर देने पर लगी रोक हटा दी। मगर ग्वालियर में अब भी इस पर प्रतिबंध ही लगाकर रखा गया है। जिसका नतीजा यह है कि खानपान के सभी सेंटर घरेलू सिलेंडरों को लेकर व्यापार कर रहे है। जिससे घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ गई है। दूसरी तरफ खाद्य आपूर्ति विभाग और गैस कंपनियों के अधिकारी दावा कर रहे है कि जिले की गैस एजेंसियों के पास करीब 16 हजार घरेलू और 1400 कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है जिसमें से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई अस्पताल व जरूरी सेवाओं के लिए दी जा रही है।
रिफिलिंग सेंटर और चूल्हा दुकानों की जांच नहीं
गैस को लेकर चल रही परेशानियों के बाद भी शहर में ऐसी दुकानों पर टीमें नहीं पहुंची हैं। जहां से गैस सिलेंडर बेचे जाते हैं। हजीरा में पटेल स्कूल के पास, चंद्रनगर, कॉलोनीपुरा,शील नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, गोल पहाडिया, ढोलीबुआ का पुल, गिरवाई चौकी के पीछे, गोवर्धन कॉलोनी, हुरावली आदि क्षेत्रों में ये दुकानें हैं। जिन पर लोग सिलेंडर मनमाने दामों में बेच रहे हैं। वहीं एजेंसी हॉकर्स भी कालाबाजारी कर कमर्शियल उपयोग करने वालों को घरेलू सिलेंडर दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *