Newsमप्र छत्तीसगढ़

समन्वय समिति की बैठक में बीना से धौलपुर तक रेलवे की फोरलेन बिछाने का कार्य हुआ प्रजेंटेशन

ग्वालियर – जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए 1 अप्रैल से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्याऊ लगाने का कार्य किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ स्थापित करने में नागरिकों एवं संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार 16 मार्च को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए हैं।
आगामी दिनों में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित किया जाना है। इस शिविर में अब तक लगाए गए शिविरों में निराकृत हुए हितग्राहियों को निराकरण की कार्रवाई से अवगत कराने के साथ-साथ शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से हितलाभों का वितरण किया जायेगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के निराकरण की अपने स्तर पर समीक्षा कर शतप्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें।
बीना से धौलपुर तक फोरलेन रेलवे ट्रैक के संबंध में हुआ प्रजेंटेशन 
ग्वालियर जिले में रेल मंत्रालय के माध्यम से बीना से धौलपुर तक रेलवे की फोरलेन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रेल विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी राजीव शुक्ला ने प्रजेंटेशन के माध्यम से कलेक्टर रुचिका चौहान और विभागीय अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा बीना से धौलपुर तक रेलवे ट्रैक की चौथी लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इसके लिये डीपीआर बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस योजना के तहत राजस्व एवं वन विभाग के माध्यम से आवश्यक सहयोग अपेक्षित है। योजना के तहत ग्वालियर जिले में दो छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन भी स्थापित किए जायेंगे।
रेल मंत्रालय के अधिकारियों को कहा है कि योजना के तहत डिजिटल नक्शा प्रस्तुत करें। इसके साथ ही राजस्व विभाग और वन विभाग के माध्यम से जो अपेक्षायें हैं उसके संबंध में भी विस्तृत प्रस्ताव दें ताकि जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *