11 नेता अब 3 साल तक नहीं चुनाव नहीं लड़ पायेंगे-चुनाव आयोग
भोपाल. चुनाव आयोग ने मप्र के 11 नेताओं पर आगमी लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। दरअसल इन नेताओं ने पिछलीे विधानसभा चुनाव में हुए खर्च की जानकारी निर्वाचन आयोग को नहीं दी थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन नेताओं 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है।
यह नेता 3 वर्ष तक नहीं लड़ पायेंगे चुनाव
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने जिन नेताओं के अगले 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। उनमें आम आदमी पार्टी, सपाक्स और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। दरअसल, चुनाव के बाद 30 दिन के अन्दर प्रत्याशियों को चुनाव में हुए खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को देना होता है लेकिन 11 प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को यह जानकारी नहीं दी थी।
इसके बाद आयोग की ओर से इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। लेकिन नोटिस के बावजूद इन नेताओं ने चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। ऐसे में चुनाव आयोग ने सख्त रूख अपनाते हुए। इन नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के अनुसार आदेश की तारीख से लेकर अगले 3 साल तक यह नेता विधानसभा या लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। जिन नेताओं पर प्रतिबंध लगाये गये हैं। उनमें से करेरा से अर्जुनलाल, सतना से रामोराम गुप्ता, राजेन्रद्र कुमार वर्मा, श्याम अहिरवार, शशांक सिंह, मैहर से शिवम पांडे, देवतालाब से गौरीशंकर साकेत, और खुरई निर्वाचन क्षेत्र से अनिल चौबे, भगवान सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजेश और राधे का नाम शामिल है। अब यह नेता अगले 3 साल के लिये चुनाव लड़ने के लिये अयोग्य घोषित किये गये हैं।

