अपहरण कर दिल्ली ले जाकर बंधक बनाकर करते रहे रैप
ग्वालियर. 25 वर्षीय आदिवासी महिला के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। महिला को ईट भट्टे के मालिक के भाई ने रबडी में नशे की दवा मिलाकर खिला दी। जब महिला बेहोश हो गयी तो उसे सफेद रंग की कार में अपहरण का बस स्टैण्ड ले गये। यहां से दिल्ली के लिये वीडियोकोच बस में स्लीपर सीट बुक की। यहां महिला के साथ सोते हुए ठेकेदार गया। दिल्ली पहुंच कर एक लॉज के रूम में महिला को रखकर कई दिन तक उसके साथ रेप किया।
एक सप्ताह के बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गये। घटना 9 से 21 फरवरी के बीच गंगा मालनपुर पुरानी छावनी की है। आरोपियों ने पति और बच्चों की हत्या की धमकी दी थी। इस वजह से महिला चुप रही। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति को भी पीटा। इसके बाद पीडि़ता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रबड़ी देख जाल में फंस गई महिला
गिरवाई निवासी 25 वर्षीय उर्मिला (बदला हुआ नाम) ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। यह महिला की दूसरी शादी थी। पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला अपने पति के साथ पुरानी छावनी स्थित गंगामालनपुर में ईंट भट्टे पर काम करती है। वहां ईंट भट्टे के मालिक के भाई विनोद कुशवाह ही पूरा काम संभालता था। शुरू से ही उसकी महिला पर बुरी नजर थी। उसके साथ एक अन्य मजदूर केशव प्रजापति भी महिला पर नजर रखता था। विनोद ने कुछ समय पहले महिला को रुपए देकर उसकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया था, पर महिला उसकी नजर समझकर सचेत थी और रुपए नहीं लिए थे। इसके बाद वह कई बार घर में फल लेकर आया बोला कि पति तेरा ढंग से ख्याल नहीं रखता है। यह भी महिला ने सहा और अपने पति को बताया। पति ने उससे दूर रहने के लिए कहा था।

