11 डीआईजी संभालेंगे उच्च पद के प्रभार के लिए दूसरी रेंज का जिम्मा
भोपाल. पुलिस विभाग में उच्च पद का प्रभार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसके लिए 11 डीआईजी को दूसरी रेंज का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। मालूम हो कि पदोन्नति में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के चलते उच्च पदों पर प्रभार देने की व्यवस्था की गई है।
डीआईजी रेंज की जिम्मेदारी
कुमार सौरभ, पुलिस मुख्यालय (चयन)- छिंदवाड़ा
सचिन अतुलकर, ग्वालियर जोन- ग्वालियर
अनिल सिहिं कुशवाह, रीवा रजें- शहडोल
सुशांत कुमार सक्सेना, उज्जैन रेंज- उज्जैन
गौरव राजपूत, पुलिस मुख्यालय-जबलपुर रेंज
गौरव राजपूत, पुलिस मुख्यालय- विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर रेंज
आरएस हिंगणकर, चंबल रेंज- विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर
चंद्रशेखर सोलंकी, इंदौर (ग्रामीण)- विशेष सशस्त्र बल इंदौर
मिथिलेश शुक्ला, पुलिस मुख्यालय (प्रशिक्षण)- रेल
चैत्रा एन, पुलिस मुख्यालय (शिकायत)- दूरसंचार
आरआरएस परिहार, विसबल, मुख्यालय- एससीआरआई, पीटीआरआई

