LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक लगेगा

ग्वालियर. ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला इस वर्ष भी 25 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगा, जो 25 फरवरी 2026 तक चलेगा। मेला रियासत काल से इसी तरह लगता चला आ रहा है। मेला की जान ऑटो मोबाइल सेक्टर रहता है। यह मेला पिछले 120 साल से अंचल की आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उन्नति की पहचान बन चुका है। यहां वाहन खरीद पर मिलने वाली रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट इसे और खास बना देती है। बुधवार को संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने मेला में वाहन खरीद पर मिलने वाली रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट के लिए शासन को पत्र लिखा है। जिससे मेला शुरू होने के साथ ही मेला से वाहन खरीद करने वालों को फायदा मिल सके। मेला में ऑटो मोबाइल सेक्टर के लिए 38 दुकानों के ऑनलाइन आवेदन भी आ चुके हैं।
ग्वालियर मेला की तैयारियां अब शुरू
मेले का इंतजार ग्वालियरवासी बेसब्री से करते हैं। इस वर्ष भी मेला अपनी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित हो। इसके लिए संभागीय आयुक्त मनोज खत्री द्वारा मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में निरंतर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। ग्वालियर व्यापार मेले में देश भर के व्यापारी अपनी भागीदारी कर सकें, इसके लिए मेले की दुकानों का आवंटन भी इस वर्ष ऑनलाइन प्रारंभ किया गया है। मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऑनलाइन दुकानों के आवंटन का कार्य, शिल्प बाजार में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
38 दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन प्रस्तुत किए
मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेले में 32 बकायदार दुकानदारों द्वारा 4 लाख 79 हजार 660 रुपए जमा कर एनओसी प्राप्त कर ली गई है। साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुकान आवंटन के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर 18 दुकानदारों द्वारा पंजीयन कर 38 दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं। मेले की व्यवस्थाओं के साथ-साथ मेला परिसर की साफ-सफाई रंगाई-पुताई का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet matbet giriş sahabet onwin betcio casibom giriş casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş amgbahis amgbahis giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş jasminbet jasminbet giriş kargabet kargabet giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş piabellacasino piabellacasino giriş supertotobet supertotobet giriş marsbahis casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet casibom çarkbet casinomilyon casinomilyon nesinecasino grandpashabet ibizabet jojobet jojobet jojobet grandpashabet casinoroyal