10 रुपए लीटर कम होंगे खाने के तेल के दाम
नई दिल्ली. रसोई से जुड़ी दो बड़ी खबर, पहले अच्छी खबर यह है कि खाने के तेल के दाम 10 रुपए लीटर कम हो सकते है लेकिन गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। 14 किलो 200 ग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए है।
खाने के तेल के दाम 10 रुपए लीटर कम हो सकते है। खाद्य तेल कंपनियों और तेल आयातकों के साथ बैठक के बाद सरकार ने ये निर्देश दिए है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम 48 दिनों बाद फिर बढ़ाए गए है। नॉन-सब्सिडी वाले एक सिलेंडर पर अब आपको 50 रुपए ज्यादा देने होंगे। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी।

