हिंदू महासभा के ग्वालियर जिला महामंत्री भाई समेत नहर में बहे
ग्वालियर. हिंदू महासभा के ग्वालियर जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेल, अपने बड़े भाई बाबूलाल बघेल के साथ नहर में बह गए। बुधवार रात 8 बजे दोनों मुरैना से सबलगढ़ शादी में जाते समय जौरा उत्तमपुर के पास तेज बहाव में बह गए। गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है।
घटनाक्रम के मुताबिक हिंदू महासभा के जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले अपने भाई बाबूलाल छोले वाले के साथ शादी में गए थे। शादी में जाते समय जौरा के उत्तमपुरा के पास अचानक नहर के तेज बहाव में बह गए। यह जानकारी नहीं मिल सकी कि वे नहर में किस तरह पहुंचे। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस सहित स्वजनों ने राहत कार्य शुरू किए। गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे से गोताखोर नहर में उतरे हुए हैं। लेकिन उनका पता नहीं चला है। प्रशासन अब नहर को बंद कराने का प्रयास कर रहा है जिससे दोनों का पता चल सके।

