चीन-पाक ने उकसाया तो सैन्य कार्रवाई कर सकता है भारत: US की रिपोर्ट में दावा
नई दिल्ली. अमेरिका की इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने दावा किया है कि आने वाले समय में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों में तनाव और भी बढ़ सकता है। जिसका जवाब भारत सैन्य कार्रवाई कर देगा। रिपोर्ट में लिखा है पिछली सरकारों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि चीन और पाकिस्तान की तरफ से की गई किसी भी भड़काऊ हरकत के जवाब में भारत अपनी मिलिट्री को उतार सकता है।
बातचीत के बावजूद भारत-चीन के रिश्ते बिगड़ेंगे
अमेरिकी संसद में एनुअल थ्रेट एसेसमेंट यानी बाहरी खतरों का सालाना आंकलन करने वाली रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत बातचीत के जरिए बॉर्डर पर जारी विवाद को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव बना रहेगा।
रिपोर्ट में और क्या कहा है
भारत-पाकिस्तान के बीच क्राइसिस को बड़ी चिंता बताया है।
दोनों देशों में एक-दूसरे के खिलाफ पहले जारी विवादों के चलते जो सोच बनी हुई है उससे तनाव बढ़ने की आशंकाएं और बढ़ जाती हैं।
दोनों देशों के बीच तनाव से कश्मीर में हिंसा और भारत में आतंकी हमला होता है तो दोनों देशों के बीच स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाएगी।

