हास्य अभिनेता रामपाल ग्वालियर में संत रामप्रसाद से मिले, दर्शन कर दिल्ली हुए रवाना
ग्वालियर. हास्य कलाकार एवं फिल्म अभिनेता राजपाल यादव रविवार की सुबह ग्वालियर के लक्ष्मीगंज स्थित रामद्वारा में संत रामप्रसाद महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके बाद वह दिल्ली निकल गये। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बाबा केआर्शीवाद से ही इतनी कामयाबी मिली हैं। वरना् मैं तो सामान्य व्यक्ति हूं। वर्तमान में मेरे पास 8 से 10 फिल्म हैं। असल में राजपाल अपनी भतीजी की शादी के सिलसिले में यहां आया हुआ था। भतीजीकी शादी सोमवार को दिल्ली में होनी हैं।
सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजपाल यादव शनिवार की रात 11 बजे ग्वालियर्र िस्थत लक्ष्मीगंज एबी रोड पर महेश पाल के घर पहुंचे। शादी 30 नवम्बर को दिल्ली में हैं। रविवार की सुबह वह लक्ष्मीगंज स्थित रामद्वारा भी पहुंचे। यहां सत्संग के लिये बड़ोदा से आये अंर्तराष्ट्रीय रामसनेही संम्प्रदाय के संत व ओजस्वी वक्ता रामप्रसाद महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। राजपाल यादव ने रामद्वारा स्थित संत समाधि के भी दर्शन किये और इसके बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिये रवाना हो गये।

