हाथरस गैंगरेप के मामले में योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई के जांच के आदेश दिये
लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं। सीएम कार्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि कार्यालय के अनुसार सीएम ने पूरे हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।
उल्लेखनीय है कि सीएम के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेषचंन्द्र अवस्थी हाथरस में पीडि़त परिवार से मिलने गये थे। सीएम कार्यालय के सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से आन्दोलन कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस में पीडित परिवार से मिलने पहुंचे परिवार से मिलने पहुंचे जबकि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल रविवार को वहां जाने वाला है।

