दो बदमाशों को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर 3 अक्टूबर को थाना प्रभारी बिजौली साधना सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने की फिराक में सुपावली तिराहे पर खड़े है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी बिजौली द्वारा मय थाना बल स्थान की घेराबंदी कर दो बदमाशों को धरदबोचा।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना नाम वीरसिंह पुत्र किशोरी लाल जाटव एवंकेदार पुत्र पूरन जाटव निवासीगण ग्राम टोरियन का पुराए थाना बिजौली बताये। पुलिस द्वारा केदार पुत्र स्वण् पूरनसिंह के कब्जे से 12 बोर की 01 अधियानुमा बंदूक तथा एक 315 बोर का कट्टाए 02 जिंदा राउण्ड 12 बोर के व 02 जिंदा राउण्ड 315 बोर के एवं वीरू उर्फ वीर सिंह जाटव पुत्र किशोरीलाल जाटवके कब्जे से 02 जिंदा राउण्ड 315 बोरए एक 315 बोर की लोडेड अधिया तथा एक 315 बोर का लोडेड कट्टा व मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी07.एनएच.2348 लाल रंग, एक मोबाइल एमआई कंपनी का जप्त किया गया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार उक्त दोनों बदमाशों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे अवैध हथियारों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

