हवाला गैंग-क्राइम ब्रांच के रडार पर ग्वालियर और दिल्ली के व्यापारी
ग्वालियर. झांसी से 2 करोड़़ एक लाख रूपये दिल्ली की ओर जा रहे ड्रायवर ने दिल्ली के कुछ व्यापारियों के नाम बताये हैं। यह लोग हर माह में 15 चक्कर दिल्ली के लगाते थे। कई बार पैसा ग्वालियर भी उठाया जाता था। अब पुलिस ने उन व्यापारियषें के बारे में पड़ताल शुरू कर दी हैं।
सराफा व्यापारी कल्लू कमरया के खास आदमी है बृजनंदन सोनीऔर राजेश ऐरचिया
पिछले वीक गुरूवार-शुक्रवार की देर रात क्राइम ब्रांच ने झांसी से दिल्ली की ओर जा रहे हवाला के 2 करोड़़ एक लाख रूपये मोहन हाइवे के टॉल प्लाजा के पास से चैकिंग में जब्त किये गये थे। पुलिस बृजनंदन सोनीऔर राजेश ऐरचिया को रूपये के साथ पकड़ा था। दोनों ही झांसी के निवासी है और झांसी के सराफा व्यापारी कल्लू कमरया के खास आदमी है, 3 दिन की रिमांड पुलिस ने लेकर सोमवार को जेल भेज दिया। तीन दिन की पूछताछ के दौरान पुलिस को जो क्लू मिले हैं, अब उनकी पड़ताल में पुलिस लग गयी है। दिल्ली के कुछ ठिकाने और व्यापारियों के नाम बृजनंदन सोनी ने अगले थे। इन्होंने बताया कि महीने में 15 दिन दिल्ली रकम पहुंचाई जाती थी। झांसी के अलावा ललितपुर, बीना, हरपालपुर, ग्वालियर, शिवपुरी तक कुछ व्यापारियों का कलेक्शन कल्लू कमरया से हैं। कल्लू बड़े स्तर पर काम करता है। हर बार रकम दो से तीन करोड़ ही होती थी। झांसी के ही एक और व्यापारी का नाम भी सामने आया है, जो कल्लू के साथ हवाला का काम करता है। इन दोनों को एक चक्कर के 5-5 हजार रूपये और खाना खर्चा मिलता था। एक घंटे दिल्ली में रूकने के बाद ही यह लोग झांसी के लिये वापिस निकल आते थे।

