छियालीस करोड़ रूपये लागत तैयार जल्द अटल म्यूजियम एवं स्मारक का ले रहा आकार, अटल जी जयंती पर पर्यटकों के लिये खोलने की है तैयारी
अटल स्मारक-ग्रीन स्क्रीन तकनीक वाला देश के चुनिंदा संग्रहालयों में शामिल होगा ग्वालियर का नया आकर्षण
अटलजी के साथ सैर-सेल्फी- सिरोल में जीवंत होंगी उनकी यादें
सिरोल पहाड़ी पर बन रहा अटल म्यूजियम एवं स्मारक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से परिचित कराने वाला स्थान नहीं होगा, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस ऐसा कॉम्प्लेक्स बनेगा, जहां अटलजी के अनुभव करने वाला केंद्र बनेगा। यहां ग्रीन स्क्रीन तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसके जरिए पर्यटक खुद को अटलजी के साथ चलते, बातें करते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देख सकेंगे। 46 करोड़ की लागत से 10 एकड़ में बन रहा यह म्यूजियम एवं स्मारक तैयार है। 25 दिसंबर, अटलजी की जयंती पर इसे खोलने की तैयारी है।
बनेंगी 3 प्रमुख गैलरियां
इतिहास गैलरी
2480 वर्गफीट क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर की इस गैलरी में अटलजी के जीवन, सम्मान, स्मृति चिह्न प्रदर्शित होंगे।
थीम कॉरिडोर
गैलरियों को जोड़ने वाले कॉरिडोर को आधुनिक तकनीक, प्रदर्शन और डिजिटल डिस्प्ले से सजाया जाएगा।
इंटरैक्टिव गैलरी
इसमें अटलजी के जीवन पर आधारित सामग्री को इस तरह प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके जरिए पर्यटक खुद को अटलजी के साथ चलते, बातें करते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देख सकेंगे।

