हरियाणा के Bhiwani में पहाड़ दरकने से 10 वाहन मलबे में दबे, 10-20 लोगों के दबे होने की आशंका

भिवानी. हरियाणा के भिवानी जिले में नये वर्ष पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां पहाड़ दरकने (Mountain Cracking) से 8 से 10 वाहन दब गये है। लगभग 15 से 20 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, 3 लोगों को निकाल लिया गया हे। 2 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से यह हादसा हो गया है। प्रशासनिक अमला राहत कार्यो में जुटा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर मीडियाककर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है। घटनास्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल व एसपी अजीत सिंह शेखावत ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
2 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
भिवानी एसपी अशोक शेखावत ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा है कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। पहाड़ के मलबे में 4 पोकलेन, 4 डम्पर व अन्य मशीनें दबी हुई है। अभी कितने लोग मलबे में दबे है। इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। एसपी ने कहा है कि राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर चला रहा है। फिलहाल अब तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर धमाके के कारण हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है.
शुक्रवार से शुरू किया गया था खनन कार्य
बता दें कि तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है. प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगाई गई थी. एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की इजाजत दी थी. एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से ही खनन कार्य शुरू कर दिया गया था. 2 महीने तक खनन कार्य बंद रहने की वजह से भवन निर्माण सामग्री की किल्लत हो रही थी. इस किल्लत को दूर करने के लिए ही वहां बड़े स्तर पर ब्लास्ट किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है.

