महाराष्ट्र में 10 मंत्री सहित 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है, महाराष्ट्र सरकार में शामिल 10 मंत्रियों सहित 20 विधायक कोरोना संक्रमित हो गए। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने खुद इस बारे में जानकारी शेयर की है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के मरीज में तेजी से बढ़ रहे है। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में ही ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मामले सबसे ज्यादा है। देश में कुछ संक्रमित मामलों में से 75 प्रतिशत केस सिर्फ 5 राज्यों में मिल रहे है और इन 5 राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है।
8,067 ताजा मामले सामने आए
उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। अगर संक्रमण की रफ्तार कम नहीं होती है तो कठोर कार्रवाई करनी पड़ सकती है। अजीत पवार की चेताया कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 8,067 ताजा मामले सामने आए हैं, जो गुरुवार के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा अजीत पवार ने कहा कि ‘मंत्रियों और विधायकों में संक्रमण फैलने के बाद हमने हाल ही में विधानसभा सत्र को छोटा किया है। अब तक 10 से ज्यादा मंत्रियों और 20 से ज्यादा विधायकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

