हमास का टॉप लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा इजरायली हमले में ढेर
नई दिल्ली. इजरायली रक्षाबल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा सिटी के सबरा इलाके में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के माध्यम से हमास के शीर्ष सैन्य लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा का मार गिराया है। अल-इस्सा का 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक बताया गयाहै।
आईडीएफ ने अपने बयान में कहा है कि अल-इस्सा हमास की सैन्य ताकत बढ़ाने का प्रशिक्षण देने और 7 अक्टूबर के हमले की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था। वह हमास की वायु और नौसेना हमलों की योजनाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका था।

