हजीरा पुलिया की रेलिंग पर अटकी कार में फंसी 3 जिंदगियां
ग्वालियर. तेज स्पीड़ कार अचानक बहकी और सड़क की एक फीट ऊंची बाउंड्री पार करते हुए पुलिस की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लहराते हुए लटक गयी। कार में 3 लोग सवार थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने तीनों को कार सेबाहर निकाला। एम्बूलेंस बुलाकर तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार को पुलिया से उतार कर निगरानी में ले लिया है। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बिरलानगर की पुलिया की है।
क्या है पूरा मामला
हजीरा थाना क्षेत्र के बिरलानगर चौराहे के पास सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 2 बजे तेज रफ्तार आ रही एक कार ( MP 07 MP-2972) जब चौराहे के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर लहराने लगी। जेसी मिल की दीवार से सटे नाले की एक फीट ऊंची बाउंड्री को फांदकर नाले को पार कर हवा में झूल गई। कार के 3 टायर हवा में थे और एक पहिया पुलिया की रेलिंग में अटका हुआ था। हादसा देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने कार में घायल सवार व अन्य को बाहर निकाला। एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की माने तो कार में 3 लोग सवार थे। यदि रेलिंग से कार नहीं लटकती तो कार में नाले में गिरती और उसमें सवार लोगों की जान बचाना मुश्किल हो जाता।
कार किसी मनोज के पर है
जब पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट पर लिखे नम्बर को परिवहन विभाग से सर्च कराया तो कार अशोक कॉलोनी निवासी किसी मनोज पुत्र पंचमसिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। अब पुलिस मनोज नाम के व्यक्ति को तलाश रही है और साथ ही अस्पताल में कहां घायलोंको भती्र किया गया है वह पता कर रही हैं।
रफ्तार में थी कार
जब पुलिस को कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय रात को कार काफी तेज स्पीड़ में थी और फिरी अचानक कार चला रहे युवक का नियंत्रण स्पीड़ से हटा और कार बहक गयी। जिस वजह से यह हादसा हुआ । एक पहिया रेलिंग में नहीं अटकता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

