पीएफ का बैलेंस पता करना है बेहद आसान, बिना यूएएन के मिलेगी जानकारी
नई दिल्ली. किसी भी प्रायवेट लिमिटेड सरकारी या अर्द्ध सरकारी कम्पनी में कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ कटता है ईपीएफओ (एम्पलॉय प्रोविडेंट फण्ड ऑर्गनाईजेशन) प्रत्येक खाताधारक को एक यूएएन नम्बर देता है जिसके माध्यम से आप अपने पीएफ खाते को लॉगिन कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि पीएफ का खाता तो होता है कि पीएफ का खाता तो होता है लेकिन खाताधारक यूएएन नम्बर भूल जाता है ऐसे में परेशान होने की बिलकुल आवश्यकता नहीं है।
ईपीएफओ की मिस्ड कॉल सर्विस
अगर आपका मोबाइल नम्बर ईपीएफओ के रिकॉर्ड में आपके पीएफ खाते के साथ लिंक है तो आप केवल एक मिस्ड काल के माध्यम से पता कर सकते हैं। इसके लिये आपको 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। कॉल कटने के चन्द सेकेण्ड बाद ही आपके पास मैसेज आ जायेगा। जिसमें आपका यूएएन नम्बर और खाते में जमा राशि की पूरी जानकारी होगी।

