स्वामी विवेकानंद की जयंती – शैक्षणिक एवं अन्य संस्थाओं में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार ब प्राणायाम
ग्वालियर सी एम राइज स्कूल दीनदयाल नगर में संभाग आयुक्त दीपक सिंह को मौजूदगी में जिले के मुख्य सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन। समारोह में स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक उदबोधन का प्रसारण आकाशवाणी से हुआ। इसके बाद मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण आकाशवाणी के प्रसारण के जरिए सुना।
इसके बाद आकाशवाणी से मिल रहे संकेतों पर संभाग आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार के तीन चक्र और अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, व भ्रामरी प्राणायाम किए। आरंभ में संभाग आयुक्त ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक पाण्डेय, एसडीएम अशोक चौहान, डिप्टी कलेक्टर जेपी गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, तहसीलदार कुलदीप दुबे व डीपीसी रविन्द्र तोमर भी शामिल हुए।

