स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले श्रीनगर में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में 15 से एक दिन पहले शुक्रवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगांम में पुलिस टीम पर हुए आतंकियों के हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है औश्र सर्च ऑपरेशन भी जारी है।
हमले में तीन जवान घायल हुए
आतंकियों ने नौगाम में 15 अगस्त के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिस पार्टी पर हमला किया। श्रीनगर के नौगाम बाइपास पर सुबह आतंकी हमला हुआ जिसमें कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार नौगांम बाइपास के पास नाके पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलाबारी की। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो जवानों ने दम तोड़ दिया। इस आतंकी हमले से कश्मीर में हलचल तेज हो गई है।
पाकिस्तानी करंसी भी बरामद की
वहीं श्रीनगर के शहीदगंज इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बारामुला के डॉगी पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान 10 ग्रेनेड दो डेटोनेटर दो रेडियो सेट तीन पिस्तौल और असाल्ट राइफल के कारतूस के अलावा पाकिस्तानी करंसी भी बरामद की है।
श्रीनगर में 15 अगस्त को कार्यक्रम
इलाके में आतंकी हलचल देखी गई थी जिसके बाद पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन शुरू कर दिया था लेकिन अभी आतंकियों के साथ कोई मुकाबला नहीं हुआ। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर सिटी में प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम होना है। यहां पर नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ध्वजारोहण करना है।

