बहोड़ापुर पर न्याशधीश लिखी कार पर बिक रहे थे कपड़े, डीएसपी ने पहुंचाया थाने
ग्वालियर. बहोड़ापुर रेलवे क्रॉसिंग पर सफेद रंग की कार पर कपड़े बेचे जा रहे थे। वहां से निकले ट्रैफिक डीएसपी को हैरत तब हुई जब कार की नंबर प्लेट पर विशेष न्यायाधीश लिख हुआ था। उन्होंने तत्काल बहोड़ापुर पुलिस को सूचना दी और कार को थाने पहुंचाया।
क्या है पूरा मामला
डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नौटिया आज सुबह बहोड़ापुर इलाके से गुजर रहे थें इस दौरान उन्हें रेलवे क्रॉसिंग पर एक सफेद रंग की कार पर कपड़े बिकते नजर आए। कार की नंबर प्लेट पर नंबर एमपी 15 सीए 2490 दर्ज था। इसके साथ ही नंबर के ऊपर लाल पट्टी से विशेष न्यायाधीश लिख हुआ था। ये देखकर डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नौटिया का माथा ठनका और उन्होंने तत्काल कार लेकर खड़े युवक को बुलाकर पूछा। उसने बताया कि कार उसने सेकंड हैंड खरीदी है। कार पर शुरूआत से ही विशेष न्यायाधीश लिखा हुआ था। उन्होंने युवक को डांट लगाई की कार पर लिखा न्यायाधीश पद हटाना चाहिए था जबकि उसका वह गलत इस्तेमाल कर रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल बहोड़ापुर थाना पुलिस को वायरलेस सेट से सूचना दी और फोर्स बुलाया इसके बाद कार व युवक को कार्रवाई के लिये थाने भेज दिया।

