स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित कार्य समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूरे करें:- नीतू माथुर
स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया स्मार्ट रोड परियोजना और हुजरात मंडी का निरीक्षण
ग्वालियर – स्मार्ट सिटी ग्वालियर द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लेने के उद्देश्य से आज मंगलवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने स्मार्ट रोड परियोजना सहित हुजरात मंडी निर्माण स्थल पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित निर्माण एजेंसियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री अंकित शर्मा, पीडीएमसी के डिप्टी टीम लीडर पार्था नाथ सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी CEO श्रीमती नीतू माथुर ने सर्वप्रथम हुजरात मंडी पहुंचकर वहां पर चल रहे कार्य का मुआयना किया। और इस कार्य को लेकर संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की श्रीमती माथुर ने निर्देशित किया कि इस मार्किट के निर्माण को लेकर जो भी लेआउट और डिज़ाइन तैयार की गई है उसी के अनुरूप निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। श्रीमती माथुर ने स्मार्ट रोड परियोजना के अंतर्गत महाराज बाडा क्षेत्र में गोरखी परिसर में बन रही मल्टी कार पार्किंग सहित पेड्रस्टीन जोन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की स्मार्ट रोड परियोजना शहर विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण परियोजना है, और यह परियोजना जल्द से जल्द पूर्ण हो उसके लिए समय सारणी तैयार कर इसे पूर्ण किया जाए। श्रीमती माथुर ने निर्देशित किया कि आने वाले त्यौहारों को देखते हुए स्मार्ट रोड के कार्य में पहले उन क्षेत्र में कार्य किया जाए, जहां मार्किट या ट्रैफिक नही है ताकि आमजन को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

