स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़ा, 6 कॉलगर्ल 5 युवक गिरफ्तार
भोपाल. मप्र की राजधानी भोपाल की अरेरा कॉलोनी स्थित इडन स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के गिरोह का खुलासा किया गया है। स्पासेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। हबीबगंज पुलिस ने जवान को ग्राहक बनाकर भेजा था। जैसे ही उसने इशारा किया, पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने स्पा सेंटर के अन्दर से 6 कॉलगर्ल और 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों में स्पा सेंटर का संचालक गौरव वाधवानी भी शामिल है। मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिनजक सामग्री भी बरामद हुई है और पकड़ी गयी युवतियों में 2 नॉर्थ ईस्ट और एक नेपाल की युवती है।
क्या है मामला
असिस्टेंट सीपी वीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि इडन स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारने की प्लानिंग की । पुलिस ने शनिवार की शाम कस्टमर बनाकर अपने एक जवान को स्पा सेंटर पर भेजा। अंदर जाकर जवान ने एक हजार रुपए में सौदा तय किया। फिर उसने इशारा करके सेंटर के पास मौजूद टीम को बताया और पुलिस ने रेड मार दी।
पुलिस को स्पा में देख युवक.युवतियां भागने लगे। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के संचालक साईंनाथ कॉलोनी कोलार के रहने वाले गौरव वाधवानीए ग्राहक अभिषेक मिश्राए सौरभ मिहानीए मितेश लालवानी और राजेन्द्र को गिरफ्तार किया है।
इडन स्पा में अय्याशी के लिये अलग केबिन
स्पा संचालक ने देह व्यापार के अड्डे में अय्याशी के लिये अलग -अलग केबिन बनाये थे। सभी ग्राहकों को अलग-अलग केबिन में भेजा जाता था। पुलिस ने जब छापा मार तो चारों युवक वहां युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाये गये। वह पुलिस को देखकर बिना कपड़े के ही बाहर की ओर भागने लगे। हालांकि मेनगेट पर पुलिस होने के कारण से वह भाग नहीं सकें।
1 से 5 हजार तक का सौदा, वाट्सऐप ग्रुप बना रखा था
पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर संचालक ग्राहकों से 1 हजार से 5 हजार रुपए तक वसूलता था। हर सर्विस के लिए वो अलग-अलग पैसा वसूलता था। ग्राहकों को बुलाने के लिए उसने वाट्सऐप ग्रुप भी बना रखा था। ग्रुप के जरिए ही वह स्पा में आने वाली लड़कियों की जानकारी देता था। लड़कियों के फोटो वो ग्रुप में भी शेयर करता था। गौरव ये स्पा करीब डेढ़ साल से चला रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

