LatestNewsराज्य

सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर, 10 ग्राम गोल्ड 106446 पर

नई दिल्ली. देश में सोने-चांदी के भाव आज यानी शुक्रवार 5 सितंबर को नए हाई पर है। इंडिया बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 501 रुपए बढकर 106446 पर पहुंच गई है। बता दें कि कल की कीमत 105945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं चांदी का भाव आज 374 रुपए बढकर 123581 रुपए के नए हाई पर पहुंच गई। कल 1 किलो चांदी का भाव 123207 था।
इस साल सोना 30 हजार महंगा हुआ
इस साल अब तक सोने की कीमत 30284 रुपए (40 प्रतिशत) बढी है। वहीं 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 76162 रुपए था, जो अब 106446 रुपए हो गया है।
वहीं चांदी का भाव भी इस साल 37190 रुपए 43 प्रतिशत बढ गया है। 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी की कीमत 86017 रुपए थी जो अब 123207 रुपए प्रति किलो हो गई है।
इस साल 1.46 लाख तक जा सकती है चांदी
मार्केट एक्सपर्ट केडिया कमोडिटी के अनुसार, 2025 के आखिर तक एक किलो चांदी की कीमत 1.30 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। मनीकंट्रोल अनुमान है कि चांदी में 34% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कीमत 1,46,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। यह अनुमान गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के सामान्य स्तर (60:1) पर आधारित है। वहीं, सिटीग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी की कीमत 1,20,000 से 1,30,000 प्रति किलोग्राम के बराबर हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş