Newsराजनीतिराज्य

सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ने दी विदाई

ग्वालियर। . पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, पीए टू एसपी विनोद राठौर, मुख्य लिपिक डीआर.परांडे सहित कार्यालयीन स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 17 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये राजवीर सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारीगण
सूबेदार.(अ) रामदास सुलैया, सूबेदार.(अ) सुरेन्द्र सिंह परमार, एसआई जहांगीर खान, राजेन्द्र बहादुर सिंह, महेष कुमार, वीर बहादुर सिंह, एएसआई दिलीप शर्मा, मनोज कुमार, रामसेवक शर्मा, अखिलेष दीक्षित, उत्तम सिंह, वेदप्रकाष राजपूत, ओमप्रकाष शर्मा, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र तिवारी, बद्रीप्रसाद पाल, मल्लन खान, मानपाल सिंह बुन्देला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *