Newsराजनीतिराज्य

सिधिया कन्या विद्यालय 67वाँ स्थापन दिवस समारोह शुभारम्भ

ग्वालियर. सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस अवसर वरिष्ठ बोर्ड मेंबर डॉ वीके गंगवाल, अन्य गणमान्य अतिथि और सभी अभिभावक उपस्थित थे। प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया गया तथा पुष्पगुच्छ प्रदान किये गये। प्रा
चार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेसीडेंट बोर्ड ऑफ़ गवर्नर माधवीराजे सिंधिया द्वारा उद्बोधन वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारम्भ शाला गीत से हुआ । जिसे सिंधिया कन्या विद्यालय की पूर्व अध्यापिका श्रीमती ऋचा सिंह द्वारा लिखित तथा पूर्व संगीत शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा बनर्जी द्वारा संगीतबद्ध किया गया। इसी शृंखला में विद्यालय सभागार में ऑर्केस्ट्रा का भव्य प्रदर्शन किया गया। इसमें कक्षा 9-12 तक की लगभग 15 छात्राओं ने भाग लिया इसमें उन्होंने सितार, तबला, हारमोनियम, वायलिन, स्वरमंडल, आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग करके राग मधुमद सारंग तीनताल में सेट बंदिश बजाई और समापन झाला के साथ किया, जो द्रुत तीनताल में सेट थी। जिसे विद्यालय के शिक्षक अनुराग बंसल, वैभव भगत और मोहसिन खान के मार्ग दर्शन में तैयार किया गया।
तत्पश्चात डांस एंड ड्रामा का भव्य प्रदर्शन किया गया। डांस एंड ड्रामा मुंबई से आए हुए आउट ऑफ द बॉक्स प्रोडक्शन की टीम- अभिषेक पटनायक, पारस शर्मा, सुकेतु शाह, अरुणांश गोस्वामी और अहान निर्बन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया। यह ड्रामा महारानी बैजा बाई सिंधिया के जीवन पर आधारित था। इस ड्रामा के माध्यम से उनके साहस और देश के लिए प्रेम को दर्शाया गया है। उन्होंने बड़ी ही बखूबी से 14 साल की उम्र से ही समस्याओं का सामना करना सीख लिया था। उन्होंने विभिन्न चुनौतियों से जूझते हुए स्वराज के लिए लड़ाई लड़ी । इस नाटक के माध्यम से मराठों की वीरता और देशभक्ति को सामने लाने का प्रयास किया गया है। इस पूरे नाटक में लगभग 200 छात्राएँ एक साथ मंच पर आई।सबसे वरिष्ठ बोर्ड मेंबर डॉ वी के गंगवाल के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
तत्पश्चात डुएट क्लासिकल डांस तिथि चोराडिआ और सुहानी सिंह सिसोदिया द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती पर एक स्त्रोतम की प्रस्तुती की गयी। दोनों छात्राओं ने अपने नृत्य “चंद्रचूड़” द्वारा नटराज के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आस्था सिंह तथा जयति महेश्वअरी ने वेस्टर्न डुएट डांस प्रस्तुत किया। यह डुएट नृत्य विद्यालय की कोरियोग्राफर श्रीमती कविता पिल्लई ने तैयार किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा, मीडिया प्रभारी वैशाली श्रीवास्तव समस्त स्टाफ के अथक प्रयासों से सफल हो पाया। मीडिया प्रभारी श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव तथा समस्त स्टाफ के अथक प्रयासों से सफल हो पाया।
पुरस्कार वितरित किए गए
1. मीनाक्षी ढोंढियाल अवार्ड फॉर ऑउटस्टेंडिंग ह्यूमन वैल्यूज़ कक्षा-12 अनुष्का गर्ग
2. रिया अस्थाना अवार्ड फॉर ऑउटस्टेंडिंग ह्यूमन वैल्यूज़ कक्षा- 11 वेदिका खंडेलवाल
3. किंग कॉन्स्टनटाइन मैडल फॉर नोटेबल कंट्रीब्यूशन टू राउंड स्कवायर  रीतिशा सिंह
4. डॉ बी.के. त्रिवेदी ट्रॉफी फॉर एक्सीलेंट परफॉरमेंस इन द मिडिल सेक्शन  रेवा त्रिपाठी 97.67%
5. द दीप्ति पुजारी ट्रॉफी फॉर सेक्यूरिंग द हाईएस्ट मार्क्स इन क्लास 6 सृष्टि कुमारी 95.2%
6. बेस्ट हाउस इन मार्चपास्ट
वसुंधरा सदन
7. बेस्ट हाउस इन गेम्स एंड स्पोर्ट्स   वसुंधरा सदन
8. बेस्ट ऐथलीट U-19 1. अवनी शाह  2. नृत्या पिल्लई
9. बेस्ट ऐथलीट U-17 प्रियांशी गुप्ता
10. बेस्ट ऐथलीट U-14 सायशा चावला
11. ऑल राउंडर स्पोर्ट्स (सीनियर्स) नियाशा चौधरी
12. ऑल राउंडर स्पोर्ट्स (मीडिल्स) आद्या अग्रवाल
13. बेस्ट स्वीमर U-19 दिविजा दहिया
14. बेस्ट स्वीमर U-17 1. निहारिका बोस
2. अनिका अग्रवाल
15. बेस्ट स्वीमर U-14 सानवी रंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş