सागरताल के सामने बड़ी व मध्यम मूर्तियों के लिए विसर्जन के लिए बनाया गया है अस्थायी जलाशय
ग्वालियर – भगवान श्रीगणेश की बड़ी एवं मध्यम प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये सागरताल के सामने बनाए गए अस्थायी जलाशय की व्यवस्थाओं का कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को जायजा लिया। डोल ग्यारस यानि शनिवार को सायंकाल 6 बजे तक भगवान गणेश जी की छोटी-बड़ी लगभग 350 मूर्तियों का विसर्जन हो चुका था। कलेक्टर ने अस्थायी जलाशय परिसर के आसपास रोशनी की व्यवस्था और बढ़ाएं। साथ ही बड़ी व छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए अलग-अलग कतार लगाई जाएं, जिससे सुव्यवस्थित ढंग से विसर्जन हो सके।
विसर्जन स्थल के आस-पास बेरीकेटिंग को और बढ़ाएं, जिससे श्रृद्धालुजन सुविधाजनक तरीके से जलाशय में पहुँचकर प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें। उन्होंने श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर यातायात डायवर्ट भी किया जा सकता है।
अस्थायी जलाशय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अनंत चतुर्दशी के दिन अस्थायी जलाशय पर महिला पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के लिये भी कहा। अस्थायी जलाशय में मूर्तियों के विसर्जन के लिये पानी की कमी न पड़े। इसके लिये पंप द्वारा लगातार पानी भरा जा रहा है। साथ ही टेंकर के जरिए भी जलाशय में पानी भरा जा रहा है।

