Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सहारा सोशल सोसायटी ने कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव दवाई, मास्क, सेनेटाईजर और भोजन वितरण किया

ग्वालियर वेश्विक महामारी कोविड-19 के इस संक्रमण काल में जहाँ एक ओर सरकारें इससे निबटने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही हैं वहीं दूसरी ओर समाजिक संस्था ‘‘सहारा सोशल वेलफेअर सोसाइटीश् इस विपरीत समय में एक लम्बे समय से असहाय व ज़रूरतमँदो के बीच पहुँचकर उनके भोजन व आवश्यक चिकित्सीय सुविधा मुहैया करवाने का कार्य कर रही है।
जिसमें संस्था की सचिव श्रीमती डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी मलिन बस्तियों ग्रामीण इलाक़ों में जाकर कोविड-19 की गम्भीरता व उससे होने वाले ख़तरे तथा उसके उपचार के विषय में आमजन को जागृत करने का सतत् प्रयास कर रही हैं एवं उन्ही की प्रेरणा पर संस्था के सदस्य इस सेवा कार्य को पुरी लगन के साथ सफलतापूर्वक कर रहे हैं संस्था के अध्यक्ष प्रताप उपमन्यू संस्था के अन्य सदस्य सुनील श्रीवास्तव, बसंत, आरिफ़ खान, गजेंद्र आर्य आदी के साथ मिलकर शहर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर भोजन वितरित करने का कार्य कर रहे हैं संस्था द्वारा भोजन वितरण का यह पुनीत कार्य सतत् बना रहे इसके लिए प्रो श्रीमती राजरानी शर्मा व श्रीमती डॉण् ममता दुबे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *