पति ने पत्नी अश्लील वीडियो साले को भेजा, पुलिस कर रही है जांच
भोपाल. एक महिला का अश्लील वीडियो उसके ही पति ने छोटे भाई को भेज दिया और उसने धमकाते हुए कहा कि समझौता नहीं किया तो वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। शिकायत पर कोलार पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर की है।
क्या है पूरा मामला
कोलार में रहने वाली 21 साल की युवती ने बतायाए वर्ष 2016 में उसकी शादी ग्वालियर में रहने वाले करीब संजू से कर दी गई थी। उस दौरान वह नाबालिग थी। टीआई कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया कि आरोपी खेती किसानी करता है। शादी के बाद से ही वह महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना लगा। महिला ने किसी तरह 2 साल निकालेए लेकिन जुल्म बढ़ने पर वह उसे छोड़कर मायके आ गई। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे संजू ने महिला का अश्लील वीडियो उसके छोटे भाई को भेज दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि अगर वह केस में समझौता नहीं करती है, तो वह उसके यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देगा। इसके बाद महिला ने शिकायत की।
दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है
महिला ने पुलिस को बताया कि वह लगभग 2 वर्ष से मायके में ही रह रही है और उसने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस ग्वालियर में ही दर्ज करा रखा है। उसका पति चाहता है कि वह केस वापिस ले लें। ताकि वह फ्री हो जाये। महिला ने बताया कि वह लगातार उस पर मामला वापिस लेने के लिये कई तरह के दबाव बना रहा है । उसकी बात नहीं मानने के कारण ही अ बवह इस हद तक आ गया है । पुलिस ने बताया है कि आरोपी युवक की तलाश में जल्द ही पुलिस टीम को ग्वालियर भेजा जायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

