कोविड़-19 से रिकवरी के 3 माह के बाद ही लगेगी वैक्सीन
नई दिल्ली. कोरोना वायरस से रिकवरी के 3 माह बाद ही वैक्सीन लगवाने की मंजूरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दे दी है। नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड़-19 की ओर से कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर दिये सुझाव पर यह फैसला लिया हैं।
कोरोना रिकवरी के 3 माह के बाद लगेगी वैक्सीन
नये नियम के अनुसार कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने के 3 माह बाद वैक्सीन दी जायेगी। ऐसे में वह मरीज जो वैक्सीन की पहली डोज लेने केबाद कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उन्हें रिकवरी के 3 माह के बाद ही कोरोना की दूसरी डोज दी जायेगी। वहीं, बच्चे को दूध पिला रही महिलायें भी अब वैक्सीन लगवा सकेंगे। इनके सुझाव पर चर्चा केबाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी मंजूरी भी दे दी हैं।

