Newsमप्र छत्तीसगढ़

“सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” गरिमामय समारोह में पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां सम्मानित 

सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्री राजिंदर सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन 
कलेक्टर  ने किया आग्रह जमीन की जाँच-पड़ताल के बाद ही खरीदें प्लॉट 
ग्वालियर, – “सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” (भारतीय सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस) के उपलक्ष्य में बुधवार को मुरार स्थित सैन्य स्टेशन में गरिमामय समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्र की सुरक्षा व संप्रभुता के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। पूर्व सैनिकों का अनुभव, अनुशासन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मुरार सैन्य स्टेशन परिसर में स्थित बाज ऑडीटोरियम में 10वे पूर्व सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में यह समारोह सेवानिवृत्त मेजर जनरल राजिंदर सिंह (अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर डी.वी. सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, ब्रिगेडियर ए.ए.के. वर्मा सेना मेडल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित भारतीय थल सेना के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर हिन्दुस्तानी के दिल में सैनिकों के त्याग, बलिदान व देश सेवा के जज्बे के प्रति सम्मान रहता है। सेना की वर्दी हम सबको देश सेवा के लिये प्रेरित करती है। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का आह्वान किया कि 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पूर्व सैनिक भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके तहत उन्हें इलाज के लिये 5 लाख रुपए की अतिरिक्त सुविधा मिलती है। उन्होंने आवासीय प्लॉट खरीदते समय आवश्यक सावधानियां एवं सतर्कता बरतने पर बल दिया। साथ ही पूर्व सैनिकों से कहा कि वे जमीन की जाँच पड़ताल करने के बाद ही वैध कॉलोनी में ही प्लॉट खरीदें। कलेक्टर ने सैनिकों की समस्याओं के समाधान में जिला प्रशासन से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
समारोह के समापन अवसर पर स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर डी.वी. सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पूर्व सैनिकों, अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे स्वयं एवं उनकी पूरी टीम पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। मुरार सैन्य स्टेशन कार्यालय सभी पूर्व सैनिकों के लिए हमेशा खुला रहेगा। समारोह का समापन आपसी संवाद के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş