सर्राफा व्यापारी के साथ सभी लूटेरे को लूटे गये माल सहित गिरफ्तार
पकड़े गये लुटेरे के पास से बाकी बचे सोने के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये के किये बरामद।
सर्राफा व्यापारी से लूटे गए 19 लाख कीमत के संपूर्ण सोने व चांदी के जेवरात पुलिस टीम ने किये बरामद।
उक्त लूट की घटना को घटित करने वाले पांच लुटेरों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है।
लुटेरों के पास से लूटे गये 425 ग्राम सोने एवं लगभग 700 ग्राम चॉंदी के आभूषण किये बरामद।
घटना में प्रयुक्त तीन मोटर सायकिल तथा दो 315 बोर के कट्टे मय जिंदा राउण्ड के बरामद किये गये
ग्वालियर थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत 23 जनवरी को किलागेट सर्राफा व्यापारी शैलेन्द्र गोयल निवासी द्वारिकापुरी के अपनी दुकान से वापस घर लौटते समय रात्रि करीब 08 बजे ख्वाजाकानून दरगाह के पास दो पहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाषों द्वारा व्यापारी से मारपीट कर कट्टे से हवाई फायर करते हुए उनके पास से सोने व चॉंदी के आभूषण कीमती लगभग 15-20 लाख रूपये के लूट लिये थे।
ग्वालियर शहर के मुख्यमार्ग पर बदमाषों द्वारा हथियारों के दम पर घटित की गई इस सनसनीखेज लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए आईजी ग्वालियर अनिल शर्मा व एसएसपी अमित सांघी द्वारा एएसपी (पष्चिम) सत्येन्द्रसिंह तोमर एवं (पूर्व/अपराध) राजेष डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना बल की टीमें गठित कर उक्त लूट की घटना का शीघ्र पर्दाफाष कर लूटा गया पूरी ज्वेलरी बरामद करने के लिये कहा गया। 3 फरवरी को क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव की संयुक्त टीम द्वारा उक्त लुटेरों के 2 साथियों को जलालपुरा तिराहा के पास से धरदबोचा था तथा उनके पास से 100 ग्राम सोना व लगभग 700 ग्राम चांदी के आभूषण एवं एक मोटर सायकिल बरामद की गई थी। इसी क्रम में 4 फरवरी को पुलिस टीम द्वारा उक्त लुटेरों के दो अन्य साथियों को ग्राम लहर थाना दिमनी क्षेत्र से धरदबोचा था, उक्त बदमाषों के पास से पुलिस टीम द्वारा कुल 70 ग्राम सोने के जेवरात व घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर सायकिल को जप्त किया गया था। 5 फरवरी को क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सागरताल के पास से लुटेरों के एक और साथी को पकड़कर उसके पास से 60 ग्राम सोने के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड के बरामद किया गया था।
उक्त सनसनीखेज लूट की घटना में वांछित अंतिम फरार आरोपी को पकड़ने सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना को कारित करने वाले लुटेरों का आखिरी साथी अपने गांव हेरोड़ा थाना बड़ोनी जिला दतिया में छिपा हुआ है। क्राईम ब्रांच एवं थाना पड़ाव की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दविष देकर लुटेरों के अंतिम साथी को उसके घर से 5 फरवरी को धरदबोचा। पकड़े गये लुटेरे के पास से पुलिस टीम द्वारा सोने की एक करधोनी, एक चूड़ी तथा 2 अंगूठी कुल बजनी 195 ग्राम कीमती लगभग 10 लाख रूपये की ज्वेलरी बरामद की गयी, आरोपी के पास से पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया। इस प्रकार पकड़े गये समस्त आरोपियों से लूटे गये कुल लगभग 425 ग्राम सोने एवं लगभग 700 ग्राम चॉंदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त 3 मोटर सायकिल तथा हथियार पुलिस टीम द्वारा सत्त कार्यवाही करते हुए बरामद कर लिया गया।

