सरकार ने विजली बिल माफ करने का झूठा अश्वासन देकर जनता के साथ विश्वासघात किया.सतीश सिकरवार
ग्वालियर। कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा है कि कोरोना काल में भाजपा सरकार द्वारा विजली बिल माफ करने की घोंषणा की गयी थी, मगर अव विजली के बिल मनमाने ढंग से दिये जा रहे हैं, जो जनता के साथ विश्वासघात है। शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को अनाप शनाप विजली के बिल देकर गरीब जनता के साथ लूट-खसोट कर रही है, जिसे कॉग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्हांेने कहा कि सड़क से लेकर विधानसभा तक जनता की लड़ाई कॉग्रेस पार्टी लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज अचलेश्वर मार्ग स्थित रोशनी घर पर कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनमाने विजली बिलों के विरोध में विशाल धरना दिया। धरना में जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, हरिओम शर्मा संेथरी, अमर सिंह माहोर, कृष्णराव दिक्षित, जेएच जाफरी, द्वाज, धमेन्द्र शर्मा, शंकर गाबरा, अबधेश कौरव, सुरेश प्रजापति, प्रमोद जैन, सुधीर मंडेलिया, चर्तुभुज धनोलिया, पंचम भदोरिया, पोहप सिंह वर्मा, लालू जैन समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरूष शामिल हुये।
धरने को संबोधित करते हुये बक्ताओं ने कहा कि गरीबों को बिजली के बड़े हुये बिल देकर सरकार नाइन्साफी कर रही है। उन्होने कहा कि मंहगाई, वेरोजगारी, भष्टाचार और बिजली के दामों में लगातार की जा रही वृद्वि से आम जनमानस परेशान है। कॉग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी द्वारा वनाई जा रही सड़क निर्माण में करोड़ो का घोटाला है इसकी लोकायुक्त से जांच करानी चाहिये. उन्होने कहा कि आम जनता और व्यापारियों पर जीएसटी और सर्विस टेक्स जेसे भारी भरकम कई तरह के टेक्स लगा कर जनता से लूट की जा रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गेस के दामों के साथ खाद्यान तेल और अन्य खान-पान की चीजें निरंतर मंहगी हो रही है, इससे घर की रसोई का बजट विगड़ने के साथ-साथ किसान और आमजन परेशान है। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुये वक्ताओं ने कहा कि भाजपा झंूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करती है जिसे अव जनता समझ रही है।

