LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महिलाओं की सुरक्षा और सहायता ही ‘‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’’ का मुख्य उद्देश्य: एडीजी महिला अपराध

ग्वालियर एडीजी (महिला अपराध) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्रीमती प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष ग्वालियर सभागार में ग्वालियर जोन के जिले के थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा महिला संबंधी अपराधों की जिलाावार समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में आईजी ग्वालियर अनिल शर्मा एसएसपी अमित सांघी,  षिवपुरी एसपी राजेश चंदेल, डीएसपी (महिला अपराध) नागेन्द्र सिंह सिकरवार उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में आईजी ग्वालियर जोन ग्वालियर द्वारा एडीजी (महिला अपराध) को ग्वालियर जोन के थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी प्रदान की गई। तद्उपरांत डीएसपी (महिला अपराध) ने बताया कि ग्वालियर जोन के 62 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालित है।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ एसएसपी ग्वालियर ने बताया कि थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा थाने मे आने वाली महिलाओं को सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत् वातावरण उपलब्ध कराया जाता है जिससे पुलिस के प्रति महिलाओं का विष्वास अर्जित किया जा सके और वह थाने पर पहुंचकर निड़रता एवं सहजता से अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकें। एडीजी द्वारा एसएसपी के साथ दोपहर बाद ग्वालियर शहर के थाना माधौगंज एवं जनकगंज में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, वहां पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके कार्यो के संबंध में विस्तृत जानकारी ली साथ ही डेस्क में संधारित होने वाले रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। एडीजी (महिला सुरक्षा) द्वारा ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में पदस्थ महिला अधिकारी व कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के सबंध में जानकारी ली तथा समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण करने का आष्वासन दिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किये गये परिपत्र व आदेष के संबंध में जानकारी लेने पर उन्होने ग्वालियर के थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा पुलिस मुख्यालय की गाईड लाईन के अनुरूप किये जा रहे कार्यों की सराहना की। 3 फरवरी को एडीजी (महिला सुरक्षा) द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष सभागार में ग्वालियर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों की बैठक ली जाकर महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों में उनके द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet