Newsराजनीतिराज्य

सरकारी कर्मचारियों और दिव्यांगों के मतपत्र गायब की मैंने निर्वाचन आयोग से की शिकायत-डॉ. गोविंद सिंह

भिंड. लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। उन्होंने लहार विधानसभा में निर्वाचन कार्य में खामी होना बताया है। नेता प्रतिपक्ष ने वीडियो जारी कर बताया है कि लहार विधानसभा में बुजुर्ग दिव्यांग और सरकारी कर्मचारियों के मतपत्र गायब कर दिये गये हैं। हालांकि इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतों को सुरक्षित रखवाया गया है।
क्या है मामला
लहार विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों के लगभग 1200 मतपत्र पढ़े थे और इसके अलावा बुजुर्गो और दिव्यांगों के मतपत्र 235 थे। इन मतपत्रों को गायब कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि मैंने कलेक्टर और लहार एसडीएम से पूछा तो उन्होंने बताने से मना कर दिया है। उनका आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान 600 कर्मचारियों ने अपने मतपत्र भरे थे। वह भी गायब कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतों को लेकर गड़बड़ी की आशंका है। इस बात की शिकायत मैंने निर्वाचन आयोग में की है।
ट्रेजरी में मतों को रखा गया सुरक्षित
नेता प्रतिपक्ष व लहार से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गोविंद सिंह द्वारा उठाए गए सवाल को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। जब इस मामले में जिला निर्वाचन के जिम्मेदार अफसर से जानकारी ली गई तो उन्होंने नाम न लिखे जाने की शर्त पर बताया ​​​​​​​कि निर्वाचन आयोग के नियामानुसार ट्रेजरी में मत पत्रों को सुरक्षित रखवाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet