NewsSportsराजनीतिराज्य

विश्व कप के फायनल मैच में विरोट कोहली से लिपटा फिलिस्तीन युवक

मैच के बीच ग्राउंड में घुसे फिलिस्तीन समर्थक को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। - Dainik Bhaskar

अहमदाबाद-नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सुरक्षा में चूक सामने आई। भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बीच ग्राउंड पर अचानक एक फिलिस्तीन समर्थक घुस आया। वो बैटिंग कर रहे विराट कोहली से जबरन लिपट गया। मैच में घुसे युवक ने चेहरे पर मास्क और फिलिस्तीन को आजाद करो के मैसेज वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसके हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी था। हालांकि ग्राउंड पर पहुंची सिक्योरिटी टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
फैन को पूछताछ के लिए चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां उसने बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है और उसका नाम जॉन है। वो विराट कोहली से मिलना चाहता था और फिलिस्तीन का समर्थन करता है। स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत 1 एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे।

कोहली के कंधे पर हाथ रखा
फिलिस्तीन समर्थक ने विराट कोहली के कंधे पर हाथ भी रखा। इसके बाद सिक्योरिटी ऑफिशियल्स उसे पकड़ने के लिए मैदान पर दौड़ लगाते दिखे। ये घटना 14वें ओवर की तीसरी बॉल के बाद हुई। इस दौरान पिच पर कोहली के साथ केएल राहुल खेल रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming