Newsमप्र छत्तीसगढ़

सम्यंक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन बौद्ध पर 4 बदमाशों ने किया हमला

लाखन सिंह की कार थाटीपुर थाना में रखी हुई है।

ग्वालियर. सम्यंक समाज संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर गुरूवार की देर रात मोटरसाईकिलों सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाखन ंशादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार के सामने अचानक 2 बाइक पर सवार 4 युवक आ गये। उन्होंने कार रोकने का इशारा किया और लाखन को बाहर खींचने का प्रयास किया। लाखन ने तत्काल गेट लॉक किया और कार तेजी से आगे बढ़ा दी। जिस पर बदमाशों ने पीछे से पथराव कर दिया। पत्थर लगने से कार का पिछला कांच टूट गया।
हमले के बाद बदमाश बाइक दौड़ाते हुए लगभग आधा किमी तक लाखन का पीछा करते हुए दिखाई दिये। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1.40 बजे सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई इसके बाद लाखन ठाठीपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात 4 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
संगठन की महिला पदाधिकारी भी थी साथ
लाखन सिंह (42) मुरार स्थित मुगलपुरा में इंटरनेशनल बुद्ध विहार के रहने वाले है। वह सम्यक समाज संघ (S-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। गुरुवार को मीटिंग में शामिल होने के बाद वे अपनी स्विफ्ट डिजायर (MP07 CJ-0116) से थाटीपुर सुरेश नगर स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन पहुंचे थे।
विवाह समारोह में कुछ समय रुकने के बाद रात में घर लौट रहे थे। उनके साथ S-3 की प्रदेश सुरक्षा अधिकारी दीपिका बौद्ध भी थीं। लाखन का कहना है कि उनकी जान को भी खतरा था। हमला होने पर लाखन के कार दौड़ाते ही बदमाश भी बाइक से पीछे लग गए। वे करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करते हुए मेला ग्राउंड तक पहुंचे। आगे पुलिस प्वाइंट होने के कारण वे फरार हो गए। लाखन ने तत्काल थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। लाखन सिंह ने बताया कि बदमाश लगातार गालियां दे रहे थे और उन्हें कार से खींचने की कोशिश कर रहे थे। वे कह रहे थे- यह बहुत नेतागिरी करता है, आज इसे सबक सिखाना है। लाखन का कहना है कि कुछ समय से उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शाम तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं करती, तो समर्थकों में आक्रोश बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet giriş matbet holiganbet sahabet onwin casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş jasminbet jasminbet giriş kargabet kargabet giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş piabellacasino piabellacasino giriş supertotobet supertotobet giriş marsbahis casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet casibom çarkbet vizebet vizebet giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş sweet bonanza