समाजसेविका से युवक बोला 5 लाख रूपये दो नहीं फोटो-Video वायरल कर बदनाम कर दूंगा, महिला पहुंची थाने
ग्वालियर. 25 वर्षीय के सिरफिरे युवक ने 53 साल की समाजसेविका महिला को परेशान कर रखा था। सिरफिरा कहता था कि तुम्हारे कुछ फोटो और Video मेरे मोबाइल में है। तुम मुझे जल्द से जल्द 5 लाख रूपये दे दों, रकम नहीं दोगी तो तुम्हारे फोटो-Video एडिट कर फेसबुक व वाट्सएप पर वायरल कर दूंगा। बदनामी के डर से बचना चाहती हो तो मेरी डिमांड जल्द पूरी कर दो नही ंतो अंजाम दुनिया देखेगी। ध्ज्ञटना हजीरा के बिरलानगर इलाके की है। लगातार आरोपी से मिल रही धमकियों से परेशान महिला ने अपने पति के साथ हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी 3 माह से मोबाइल पर परेशान कर रकम की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने सिरफिरे युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
थाना हजीरा TI मनीष धाकड़ ने बताया कि बिरलानगर लाइननंबर एक में रहने वाली 53 वर्षीय बबीता (बदला हुआ नाम) सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लोगों के रिश्ते बनाने का काम भी करती हैं। इसी के चलते महिला की मुलाकात मुरैना निवासी शैंकी (25) पुत्र रामनरेश सिकरवार से सितंबर में हुई थी। इसके बाद आरोपी शैंकी का महिला के घर आना-जाना शुरु हो गया। एक दिन शैंकी महिला के घर पहुंचा और मौका पाकर कमरे में चार्जिंग पर लगे उसके मोबाइल से महिला के कुछ फोटो-VIDEO अपने मोबाइल में ले लिए। कुछ दिनों बाद शैंकी महिला को मोबाइल पर कॉल कर 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। जब महिला ने शैंकी से पूछा कि मैं तुम्हें ये रकम क्यों दूं, तो इस पर शैंकी ने मोबाइल पर महिला को धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे कुछ फोटोग्राफ मेरे पास हैं। अगर मुझे रकम नहीं दी तो फोटो एडिट कर वाट्सअप व फेसबुक पर वायरल कर तुम्हें बदनाम कर दूंगा।

